जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि मां सदस्य
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा द्वारा 16 अक्टूबर 2025 व 17 अक्टूबर 2025
राजकुमार वर्मा
विधालय में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है और जल्द ही विधालय में इको क्लब का गठन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में शामिल करना है। यह क्लब पौधरोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और अन्य पर्यावरण-अनुकूल पहलों पर काम करेगा, जिससे बच्चों में सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा होगी।
मंगलवार को नेशनल इन्टर कालेज सरैंदा पट्टी अमरिया पीलीभीत में सुबह प्रार्थना प्रांगण में इको क्लब इन्चार्ज नन्द किशोर वर्मा ने बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी। उन्होने बच्चों को बताया कि वातावरण को अनुकूलित बनाये रखने के लिए कम से कम प्लास्टिक, पॉलीथीन का प्रयोग करे और अपने अभिभावकों व आस पास के परिचितों को भी पर्यावरण सुरक्षा सम्बंधी जानकारी प्रदान करे। नन्दकिशोर वर्मा ने आगे कहा इस समय धान की कटाई चल रही किसान फसल के अवशेष पराली को खेतो में ही जला देते है। जिससे पर्यावरण मे आवांछित गैसों की मात्रा जैसे कार्बन डाइ आक्साइड, के क्लोरोफ्लुओरो कार्बन इत्यादि बढ़ रही है। जिससे हमारे वायुमण्डल के समताप मण्डल ने उपस्थित ओजोन परत की क्षय होने की दर बढ़ती है। जिस कारण हमारी प्रथ्वी पर तरह तरह के रोगों के बढ़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती है और तापमान में भी वृद्धि होती है। उन्होने यह भी बताया कि जिस प्रकार लाखों वर्ष पहले अनेको विशालकाय जीव जैसे डायनासोर पर्यावरण अनुकूलित न होने के कारण प्रथ्वी से विलुप्त हो गये। जिसकी तुलना में मनुष्य तो बहुत सूक्ष्म प्राणी है इसलिए हमे पर्यावरण को सुरक्षित रखना है जिससे हमारी भविष्य सुरक्षित रहे। उन्होंने यह भी बताया कि हम जल्द ही अपने विघालय में इको क्लब टीम का गठन करेंगे। जिसमें प्रत्येक कक्षा के बच्चो की सहभागिता रहेगी जो पर्यावरण सुरक्षा सम्बधी जानकारी प्रत्येक अभिभावक व गाँव के लोगों एक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नेशनल इंटर काॅलेज के शिक्षक और इको क्लब इन्चार्ज नन्द किशोर वर्मा ने इको-क्लब की गतिविधियाँ के बारे में बताया कि इसके अंतर्गत पर्यावरण जागरूकता अभियान जिसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्कूलों में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा और उन्हें इसके फायदे बताए जाएंगे। पोस्टर, स्लोगन, निबंध और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। स्कूल और आसपास के इलाकों की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को जल बचाने और वर्षा जल संचयन जैसी गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य व सभी शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा द्वारा 16 अक्टूबर 2025 व 17 अक्टूबर 2025
वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा के पिता एडवोकेट जगदीश प्रसाद मिश्रा का 12 अक्टूबर 2025 को स्वर्गवास होगया
जौनपुर माड़ियाहूँ में अखंड रामायण का पाठ
Leave a Comment: