गड्ढा मुक्त अभियान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार, सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास


गड्ढा मुक्त अभियान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार, सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास – संबंधित विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों की मिलीभगत उजागर ग्राम साथी ब्लॉक बबेरू बस स्टैंड के पास, देर रात ग्रामीण क्षेत्र में गुपचुप तरीके से हो रहे घटिया निर्माण कार्य एवं भारी अनियमितता को लेकर स्थानीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। यह कार्य संबंधित PWD विभाग के ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से कराया जा रहा है, जिससे गड्ढा मुक्त अभियान की साख पर सवाल उठ रहे हैं।
पीसी पटेल जनसेवक उपचार करवाकर गांव लौटते समय उक्त अनियमित गतिविधि को प्रत्यक्ष रूप से देखा गया। यह कार्य न केवल भ्रष्टाचार को दर्शाता है, बल्कि सरकार की विकास योजनाओं को पलीता लगाने जैसा है।

इस गंभीर विषय की जानकारी तुरंत आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल, बांदा एवं जिलाधिकारी बांदा को दूरभाष के माध्यम से दी गई है।यदि शीघ्र प्रभावी  3 दिन में कार्यवाही नहीं की जाती, तो जनता जनार्दन के हित में, स्वास्थ्य लाभ के पश्चात, सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।