बंथरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र के शिवपुरा के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक (नंबर RJ52GA4940) ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू (30 वर्ष) पुत्र ___ निवासी मोहम


बंथरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र के शिवपुरा के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक (नंबर RJ52GA4940) ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान राजू (30 वर्ष) पुत्र ___ निवासी मोहम्मदखेड़ा, थाना मौरावां, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजू किसी कार्य से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी अचानक कंटेनर की टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गया।

कंटेनर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कंटेनर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।