मॉं आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं..
मॉं आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं..
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
*पत्नी की हत्या कर पति ने दोस्त संग किया था राज़ दफनाने का प्रयास SOG टीम ने किया ढेर*
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
(फतेहपुर उत्तर प्रदेश) : जिले के औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर स्थित बंद फैक्ट्री में 15 सितंबर को मिले जलते महिला के शव की शिनाख्त रसूलपुर निवासी रेशमा के रूप में हुई है। जहां चार वर्ष पूर्व उसने कानपुर के गंगागंज निवासी दीपू पासी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस की शुरुआती जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पत्नी की हत्या उसी के पति ने की और दोस्त की मदद से शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई।
रेशमा और दीपू का दो साल का बेटा है। सर्विलांस जांच में जब पति की लोकेशन व कॉल डिटेल्स खंगाली गईं तो शक पुख्ता हुआ। पुलिस ने दीपू और उसके दोस्त को हिरासत में लिया है।
परिजनों के मुताबिक 14 सितंबर को दीपू अपनी पत्नी रेशमा को आटो से गांव लाया और बताया कि वह उसे जेवर समेत बेंगलुरु ले जाएगा। इसके बाद रेशमा अचानक गायब हो गई। 15 सितंबर को उसका जला शव बंद पड़ी चमड़ा फैक्ट्री में मिला।
रेशमा की नानी केशनी देवी ने बताया कि 16 सितंबर को बहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने गईं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए दीपू को बुलाकर पत्नी की तलाश करने को कहा। बाद में खुद दीपू ने ही अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई।
दीपू की मां का कहना है कि बेटे-बहू के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, लेकिन हत्या की जानकारी नहीं है। इधर पुलिस इंटेलिजेंस व एसओजी की टीम आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 21/ 22 सितम्बर की रात औग क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपी दीपु पासी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया जबकि उसका साथी सनी यादव को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मॉं आदिशक्ति की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं..
एक महिला ने किया पति-पत्नी पर हंसीया से वार दोनों घायल,
Leave a Comment: