मिर्जापुर: भाजपा नगर महामंत्री रिचू सिंह के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता, SI सस्पेंड* **अब तक इंडिया न्यूज चैनल*


*मिर्जापुर: भाजपा नगर महामंत्री रिचू सिंह के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता, SI सस्पेंड* 
**अब तक इंडिया न्यूज चैनल* ????
*मिर्जापुर ब्यूरो चीफ- अमित कुमार गुप्ता
की खास रिपोर्ट*

दिनांक 20 सितम्बर को मिर्जापुर के नारघाट निवासी एवं शासकीय अधिवक्ता श्री अनिल कुमार सिंह के पुत्र, भाजपा नगर पश्चिमी के महामंत्री श्री कृष्ण कुमार सिंह उर्फ रिचू सिंह किसी कार्यवश एचडीएफसी बैंक गए हुए थे। वहीं पर तैनात एसआई सुनील राय द्वारा उनके साथ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और मारपीट की गई।
इस घटना से आक्रोशित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कटरा कोतवाली पर धरना प्रदर्शन किया। भारी संख्या में पार्टी समर्थक मौके पर पहुंचे और दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की। लगातार विरोध और दबाव के बाद एसआई सुनील राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इसके साथ ही श्री रिचू सिंह द्वारा कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें पुलिस कर्मी पर मारपीट, अभद्रता और दायित्व का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।
घटना को लेकर जिले की राजनीति में हलचल है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की माँग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।