बंथरा में सियार ने 4 लोगों पर किया हमलाः रात में बाहर सो रहे लोगों को काटा, बछिया को भी किया घायल; ग्रामीणों ने मार डाला
लखनऊ के बंथरा क्षेत्र के नरेरा गांव में शुक्रवार रात एक सियार ने घरों के बाहर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक अधेड़ महिला भी शामिल है।
घटना शुक्रवार रात की है। शिव दर्शन (55) अपने घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर उनके हाथ में काट लिया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जाग गए। सियार ने पड़ोस में सो रही रामखेलावन की पत्नी ननकई (56) को भी काट लिया। इसके बाद उसने जगन्नाथ शर्मा (36) और अखिलेश यादव (32) पर भी हमला किया। सियार ने शिवदर्शन की बाहर बंधी गाय की बछिया को भी घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सियार का पीछा किया। गांव के बाहर उसे घेरकर मार डाला। सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: