राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, बांसवाड़ा में नदी में तैरने लगी कार, सामने आया वीडियो
राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। बांसवाड़ा में एक कार नदी में तैरने लगी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जैसलमेर के डांगरी गांव में एक किसान की बर्बरता से हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने कुछ शिकारियों को हिरण का शिकार करने से रोका था। इस जघन्य वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।
राजस्थान के जैसलमेर जिले के डांगरी गांव में हिरण का शिकार करने से रोकने पर शिकारियों ने किसान पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और एक दुकान को आग लगा दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इलाके में तनाव व्याप्त है। गुस्साई भीड़ गांव में घुस गई जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके। पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
जैसलमेर के SP अभिषेक शिवहरे ने बताया कि घटना मंगलवार रात डांगरी गांव में उस समय हुई जब 50 वर्षीय किसान खेत सिंह अपने खेत में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार तीन शिकारियों लाडू खान, आलम खान और खेते खान ने हिरण का शिकार करने से रोकने पर किसान पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि किसान रात भर घायल अवस्था में पड़ा रहा और इस घटना का पता सुबह तब चला जब कुछ किसानों ने उसे घायल अवस्था में देखा और फतेहगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया
अधिकारी ने बताया कि हालत गंभीर होने के कारण किसान को फतेहगढ़ से बाड़मेर रेफर कर दिया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
Image Source : REPORTER INPUT
पुलिस छावनी बना गांव।
मंगलवार की रात खेत सिंह अपने मवेशियों के बाड़े के पास सो रहे थे। गांव के ही कान सिंह ने बताया कि कुछ शिकारी वहां आए थे। जब खेत सिंह ने उनका विरोध किया, तो हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना इतनी क्रूर थी कि इसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी की टायर-ट्यूब की दुकान में आग लगा दी। एसपी ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण किसान द्वारा हिरण के शिकार पर आपत्ति जताना प्रतीत होता है। आगे की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को अपने घरों में रहने को कहा गया है। फिलहाल, बाहरी लोगों का गांव में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
खेत सिंह हत्याकांड के बाद सर्व समाज ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश दान ने कहा, हम इस मामले की गहन जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से अनुरोध है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस का कहना है कि गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी, जिनमें जिले के कलेक्टर और एसपी भी शामिल हैं, डांगरी गांव में मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।
(रिपोर्ट- योगेश गज्जा पुरोहित)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
राजस्थान में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। बांसवाड़ा में एक कार नदी में तैरने लगी। इसका वीडियो भी सामने आया है।
महाराष्ट्र के नासिक के सतपुर इलाके से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स कुत्ते के भौंकने पर नाराज होकर उसे बाइक से बांधकर घसीटता नजर आ रहा है।
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों और प्रशासन की परेशानी बढ़ती जा रही है। निगमबोध घाट में यमुना का पानी घुस जाने की वजह से अंतिम संस्कार बंद कर दिए गए हैं। अगले दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Leave a Comment: