स्टंट एक ऐसा खेल है, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छे लोग इंप्रेस हो जाते हैं. बस इस खेल की शर्त इतनी है कि इसे करने वाले ने अच्छे से किया हो! हालांकि कुछ लोग होते हैं जो लाइक्स और व्यूज के इतने ज्यादा भूखे होते हैं कि कही भी स्टंट करना शुरू कर देते हैं और करतब के नाम पर कोई भी खेल दिखा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसमें एक जहां एक बंदा ट्रैक्टर पर मजेदार खेल करता नजर आ रहा है. जिसे देखने के बाद लोगों को हैरानी कम और हंसी ज्यादा आ रही है.
इस वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोगों ने बंदे को ट्रोल किया तो वहीं कई लोग ऐसे थे जिनका कहना था कि ये खुद को कूल समझ रहा है, लेकिन ये समझ नहीं रहा कि जब इसकी वीडियो लोगों के बीच वायरल हो जाएगी तो यूजर्स इसका मजाक बनाएंगे. हालांकि आप अगर वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि ये स्टंट असल जीवन में कितने ज्यादा खतरनाक होते हैं, यह वीडियो साफ दिखाता है कि मनोरंजन और दिखावे की चाहत में कई लोग कितनी बड़ी लापरवाही कर बैठते हैं.
वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बंदा खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहा है. शुरुआत में तो ये चीजें सबको बड़ी सामान्य लगती है, लेकिन बंदे के सामने अचानक से मेड आती है. युवक ट्रैक्टर को उसी दिशा में दौड़ाता है और इससे होता कुछ यूं है कि ट्रैक्टर का अगला पहिया मेड़ को पार करता है, उसका पिछला हिस्सा रुक जाता है और उसके ऊपर बंदा खड़ा हो जाता है और स्टंट मारने की कोशिश करता है.
इस वीडियो को इंस्टा पर @satyam_stunt.2.2 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिसे देखने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की हरकत फेमस होने के लिए भला कौन करता है. वहीं दूसरे ने लिखा कि स्टंट के नाम पर लोग आज के समय में कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. एक अन्य ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा कि अगर इस पर से गिर गए ना बाबू तो चोट बड़ी भंयकर लगने वाली है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: