शुक्रवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश गरीब परिवारों के लिए आफत बनकर आई है। लगातार हो रही बारिश के कारण बुजुर्ग का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया, जिसमें परिवार के लोगों ने मुश्किल से जान बचाई और घरेलू सामान दबकर खराब हो गया।


विकासखंड अमरिया  क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़सेना मदारी में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब लगातार बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। गांव के निवासी खुशीराम पुत्र हरिराम 65 वर्ष का मकान पुराना होने के कारण मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं। सौभाग्य से परिवार के सदस्य उस समय घर के दूसरे हिस्से में थे। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। मकान गिरने से खुशीराम का खाद्यान्न, भूसा और अन्य घरेलू सामान दब गया है। उनके के अनुसार इस हादसे से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। खुशीराम का पुत्र ताराचंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, अपने कच्चे मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार को लगभग 11.30 बजे बारिश की वजह से मकान अचानक भरभरा कर गिर गया।  जिससें उनका मकान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि खुशीराम का परिवार बेहद गरीब है और पहले ही मुश्किल हालात में जीवन यापन कर रहा है। प्रशासन से अब तक कोई मदद नहीं मिली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है ताकि परिवार को राहत मिल सके।

प्रधान पुत्र ने बताया लेखपाल को घटना दी गई है। जानकारी देने के बावजूद भी कोई भी प्रशानिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुचा। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।