जौनपुर जनपद के मरियाहू तहसील क्षेत्र के एलिमेंट स्कूल जमालपुर में गुरुवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। बैठक कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी और मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए शक्ति केंद्र आयोजन और आईटी सेल मीडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


जौनपुर/मड़ियाहूं

जौनपुर जनपद के मरियाहू तहसील क्षेत्र के एलिमेंट स्कूल जमालपुर में गुरुवार को भाजपा की बैठक हुई।
  बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। बैठक कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी और मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए शक्ति केंद्र आयोजन और आईटी सेल मीडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 
जिला महामंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किये उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरी चुनाव की तैयारी का मार्गदर्शन दिया जिला पंचायत सदस्य के लिए उपयुक्त प्रत्याशी खोजने का निर्देश दिया। 
      कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया गया प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने और उसकी तस्वीर समूह में शेयर करने को कहा गया बड़ी बस्तियों की पहचान कर मंडल अध्यक्ष को सूचित करने के निर्देश दिए गए।

  उक्त अवसर पर मछली शहर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, महामंत्री चंदन केसरी, उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी रोहित जायसवाल, प्रदीप कन्नौजिया , हिमांशु श्रीवास्तव, मंडल मंत्री माधव मोदनवाल प्रवीण सिंह मुकेश गौतम पूर्व मंडल महामंत्री रमेश दुबे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।