थाना वाल्टरगंज पुलिस बल द्वारा चोरी की मोटर साइकिल के साथ 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया-
डॉ0 दयाराम वर्मा
पूरे भारतवर्ष में आगामी 1 सितंबर 2025 को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम एक साथ सभी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है
महमूदाबाद (सीतापुर ) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में पूरे भारतवर्ष में आगामी 1 सितंबर 2025 को हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान संकल्प कार्यक्रम एक साथ सभी विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर बढ़-चढ़कर प्रतिभा करने के लिए तैयारियाँ की जा रही है इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए आज महमूदाबाद में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महमूदाबाद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिव कुमार गुप्ता प्र० जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर* द्वारा संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। "भारत माता की जय" के सम्बोधन के साथ शुरु हुई सभा को सम्बोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा विद्यालयों के वातावरण को विद्यार्थियों के लिए सुगम व प्रतिस्पर्धी बनाने में शिक्षकों की महती भूमिका होती है और इस संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यालयों को स्वच्छ, अनुशासित, प्रेरणादायक व हरित बनाने की ओर हम अग्रसर होंगे। इस अवसर पर समाजसेवी अतुल वर्मा वरिष्ठ पत्रकार आनन्द श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष संदीप वर्मा व महामंत्री पुनीत शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों सहित संगठन के समस्त पदाधिकारीगण जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष शकील अहमद, म० उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा, सुप्रिया सिंह, मोहम्मद हारुन, पूर्व आरपी दिनेश वर्मा, एआरपी नरेन्द्र सिंह यादव, एआरपी राहुल राय, एआरपी राहुल वाल्मीकि, ट्रेनर अनुपम वर्मा, ट्रेनर सतीश यदुवंशी, शशिकान्त भारती, जितेन्द्र सिंह, अमित दीक्षित, प्रदीप गौतम, नीरज सिंह,रवि गुप्ता, निहाल अहमद, नीति रस्तोगी, सना रिजवी, वंदना गिरि, सायमा खातून, शैलेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राज्य पुरस्कार 2024 के लिए चयनित प्रा०वि०- पैगम्बरपुर के प्रधानाध्यापिका श्रीमती किस्मत द्विवेदी को मुख्य अतिथि व संगठन की ओर से सम्मानित किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
डॉ0 दयाराम वर्मा
अब तक टीवी न्यूज़ चैनल ब्यूरो प्रयागराज से भूपेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान
Leave a Comment: