पढुआ थाना क्षेत्र के बैरिया में दो मुस्लिम सगी बहनों ने मंदिर में शादी कर हिंदू धर्म अपनाया


ढखेरवा ब्रेकिंग

लखीमपुर खीरी /पढुआ थाना क्षेत्र में गांव बैरिया के श्री ठाकुर जी पयहारी बाबा मंदिर में सोमवार शाम को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। यहां दो सगी बहनों ने इस्लाम धर्म को त्याग कर हिंदू धर्म अपनाया और अपने प्रेमियों के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं। इस दौरान मंदिर परिसर ग्रामीणों से खचाखच भरा रहा। 
बैरिया गांव निवासी शब्बीर अहमद की पुत्री रुखसाना का गांव के ही सर्वेश कुमार मौर्य से प्रेम प्रसंग था जबकि उसकी दूसरी बहन जासमीन  का संबंध रामप्रवेश मौर्य से था दोनों बहनों ने विवाह का निर्णय लेने से पहले गांव में पंचायत भी बुलाई लेकिन परिवार के विरोध के बाद वह अपने प्रेमियों के साथ रहने की जिद पर अड़िग रहीं। सोमवार को दोनों बहनें अपने-अपने प्रेमियों को साथ लेकर पयहारी बाबा मंदिर पहुंचीं जहां पुजारी अभिषेक मिश्रा ने वैदिक मंतोउच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया। इस अवसर पर नामकरण संस्कार भी हुआ जिसमें रुखसाना का नाम रूबी मौर्या और जासमीन का नाम चांदनी मौर्या रखा गया। बिना मुहूर्त हुए अनोखे विवाह समारोह में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी और सभी ने दोनों जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। सूत्रों के अनुसार दो दिन पूर्व दोनों जोड़े परिवार के सामने पकड़े गए थे। जिसके बाद पंचायत में समझौते की कोशिश की गई थी लेकिन बहनों ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब अपने मायके नहीं लौटेंगी और प्रेम विवाह ही करेंगीं। अंततः सोमवार शाम गांव के प्रसिद्ध श्री ठाकुर जी पयहारी बाबा मंदिर में उनकी शादी संपन्न हो गई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।