अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के खंदौली स्थित ब्लॉक


अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के खंदौली स्थित ब्लॉक कार्यालय परिसर मे जन समस्याओं के निस्तारण हेतु ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा की अध्यक्षता मे चौपाल लगाई गई, जिसमे कुल 32 शिकायतें आई जो विकास कार्य, साफ सफाई, शौचालय, आवास, पेंशन, केयरटेकर के भुगतान, आजीविकाओ के लंबित मानदेय का भुगतान करने संबंधी थीं।

इस सम्बन्ध मे ब्लॉक प्रमुख द्वारा खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल को निर्देशित करते हुए सभी शिकायतों को एक हफ्ते मे समाधान करने के लिए कहा है, वहीं केयरटेकर के भुगतान न करने पर सभी सचिवों को तत्काल भुगतान करने के आदेश दिए भुगतान करने मे किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी विजय अग्रवाल, एडीओ पंचायत पंकज यादव, सचिव गौरव पाठक, गौरव शर्मा, लायका कुमारी, संजय कुमार, वीरेंद्र सिंह, अमित रावत, यशवंत सिंह, यशवेंद्र कुमार सहित बीएमएम धनपत, सुरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।