हमारी ही तलवार हम पर वार करते हो, हाय साहब हमीं पर अत्याचार करते हो : सिद्धार्थ
Gaurav Siddharths _ गौरव सिद्धार्थ
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल कर दिया है. इस मौके पर रेड्डी ने कहा, यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है. यह उस भारत के विचार को मजबूत करने का मौका है, जिसकी कल्पना हमारे संविधान निर्माताओं ने की थी. साथ ही उन्होंने कहा
रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन
रेड्डी ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, अपने जीवन में, चाहे वो भारत के सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में हो, एक लॉ के छात्र के रूप में हो या इस लोकतांत्रिक देश के नागरिक के रूप में हो, मैंने यह सीखा है कि भारत की असली ताकत हर व्यक्ति की गरिमा, संवैधानिक नैतिकता और हमारी विविधता में एकता में छिपी है.
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार ने कहा, यह चुनाव किसी एक व्यक्ति के बारे में नहीं है. यह उस भारत के विचार को मजबूत करने का मौका है, जिसकी कल्पना हमारे संविधान निर्माताओं ने की थी. एक ऐसा भारत जहां संसद ईमानदारी से काम करे, जहां असहमति का सम्मान हो और जहां संस्थाएं स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर जनता की सेवा करें.
रेड्डी ने उपराष्ट्रपति पद की जिम्मेदारियों को लेकर बात करते हुए कहा, उपराष्ट्रपति, राज्यसभा के सभापति के रूप में, संसदीय लोकतंत्र की सर्वोच्च परंपराओं की रक्षा करने के लिए जिम्मेदार होता है. अगर मैं निर्वाचित होता हूं, तो इस भूमिका को निष्पक्षता, गरिमा और संवाद -शिष्टाचार के साथ निभाने का संकल्प लेता हूं.
उन्होंने आगे कहा, मैं विपक्षी दलों के नेताओं का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और उन नागरिकों का भी धन्यवाद करता हूं जो न्याय, समानता और सद्भाव की इस सामूहिक यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. अपने संविधान में विश्वास और अपने लोगों में उम्मीद के साथ, मैं इस यात्रा पर निकल रहा हूं. हमारी लोकतांत्रिक भावना हम सभी का मार्गदर्शन करती रहे.
उपराष्ट्रपति के चुनाव में बी सुदर्शन रेड्डी एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से टकराएंगे. दोनों के बीच मुकाबला होगा. चुनाव में अब तक सिर्फ दो ही लोगों के नाम सामने आए हैं. खास बात ये भी है कि ये दोनों ही उम्मीदवार दक्षिण से आते हैं.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Gaurav Siddharths _ गौरव सिद्धार्थ
मुंबई में चेंबूर-भक्ति मार्ग के बीच एक मोनोरेल फंस गई. हैरान करने वाली बात यह है कि मोनोरेल एक तरफ झुकी हुई थी. साथ ही, अंदर का एसी और लाइटें भी बंद हो गई थीं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. कई यात्री दम घुटने के कारण बेहोशी की हालत में थे. हालांकि मोनोरेल से यात्रियों को ब
मुंबई में तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. बुधवार सुबह थोड़ी राहत मिली, लेकिन अगले कुछ घंटों में फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Leave a Comment: