एक्स हैंडल @syadvada169665 से शेयर हुआ यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, अब तो जानवर भी इन रीलबाजों से परेशान को गए हैं. इस वीडियो पर पब्लिक जमकर मौज ले रही है.


इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. कुछ लोग अपने हुनर के दम पर नेटिजन्स का दिल जीतते हैं, तो कुछ लोग ऊटपटांग हरकतें कर ध्यान खींचने की कोशिश करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है, जिसमें एक लड़की को लंगूर से पंगा लेना भारी पड़ गया.

 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की छत पर डांस करते हुए रील बना रही है, जबकि पास में ही रेलिंग पर एक लंगूर बैठा हुआ है. लेकिन ये क्या, लंगूर को देखकर डरने के बजाय लड़की उसे देखकर नाचना शुरू कर देती है. पर शायद लंगूर को यह बात पसंद नहीं आई और वह लड़की के बाल खींचने लगता है.

आप देखेंगे कि लड़की जैसे ही रेलिंग की ओर मुड़कर नाचना शुरू करती है, लंगूर उसके बालों को कसकर पकड़ लेता है. इसके बाद लड़की दर्द से कराहती हुई खुद को लंगूर के चंगुल से छुड़ाने की करने लगती है. नेटिजन्स इस वीडियो पर जमकर मौज ले रहे हैं. ये भी देखें:

@syadvada169665 एक्स हैंडल से शेयर हुआ यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, अब तो जानवर भी इन रीलबाजों से परेशान को गए हैं. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. ये भी देखें: 

लंगूर से पंगा लड़की को पड़ गया भारी, देखिए वीडियो

एक यूजर ने कमेंट किया, लंगूर के पास गई ही क्यों. दूसरे ने कहा, क्यों दीदी आ गया स्वाद. एक अन्य यूजर ने लिखा, इन रीलबाजों को सर्कस में डाल देना चाहिए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।