15 अगस्त पर गंदे पानी में तिरंगा फहराने को मजबूर हुए लोग


लखनऊ। दुबग्गा के मुर्दापुर स्थित विशाल सिटी के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। चारों तरफ पानी ही पानी, घरों के अंदर तक घुसे गंदे पानी के कारण लोगों की जिंदगी नरक में तब्दील हो गई है। सड़कें तालाब बन चुकी हैं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले से होकर गुजरने वाले नाले की सफाई काफी लंबे समय से नहीं हुई है। बरसात का पानी रुककर न केवल सड़कों पर, बल्कि घरों के भीतर घुस रहा है। बदबू, मच्छर और गंदगी से लोग बीमारियों के खतरे में जी रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी हालात नहीं बदले। मजबूरी में लोगों ने घुटनों तक पानी में खड़े होकर तिरंगा फहराया। इससे बड़ा शर्मनाक नजारा क्या हो सकता है कि देश के झंडे को सलामी देने के लिए भी लोगों को गंदे पानी में उतरना पड़े। क्षेत्रीय सभासद बादशाह गाजी और विधायक अरमान खान को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिले हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय जनता का कहना है कि अगर जल्द नाले की सफाई और जलभराव का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे और जिम्मेदारों को उनके घर तक पानी पहुंचाकर दिखाएंगे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।