पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत आक्रामक मोड में नजर आ रहा है। भारत के इस रवैये को देखते हुए पाकिस्तान घबराया हुआ है और राजस्थान बॉर्डर पर पाकिस्तान ने अपनी फौज को बंकर में रहने के निर्देश दिए हैं।


नई दिल्ली: राजस्थान बॉर्डर के पास से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान ने अपनी फौज को बंकर में रहने के ही निर्देश दिए हैं। बंकर में पाकिस्तानी रेंजर और बैट तैनात हैं।  मेडिकल टीम ने भी युद्धाभ्यास के तहत सिंध में दौरा किया है। पाकिस्तान वॉर जोन की सभी तैयारियों की चीजें जुटा रहा है। गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत एक्शन मोड में नजर आ रहा है। भारत के इस रवैये को देखकर पाकिस्तान घबराया हुआ है। 

दक्षिण कश्मीर में घरों की ली जा रही तलाशी

दक्षिण कश्मीर में सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों द्वारा घरों की तलाशी ली जा रही है। कमरों को भी पूरी सतर्कता के साथ चेक किया जा रहा है और रोडों को साफ किया जा रहा है। 

एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में 14 स्थानीय आतंकवादियों की सूची जारी की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हालही में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियों ने जम्मू कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की सूची तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, 20 से 40 वर्ष की आयु के ये लोग पाकिस्तान से विदेशी आतंकवादियों को रसद और जमीनी स्तर पर सहायता प्रदान करके सक्रिय रूप से सहायता कर रहे हैं।

पहचाने गए गुर्गों के बारे में बताया जाता है कि वे पाकिस्तान समर्थित तीन प्रमुख आतंकी संगठनों से जुड़े हैं: हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम)। इनमें से तीन हिजबुल मुजाहिदीन से, आठ एलईटी से और तीन जेईएम से जुड़े हैं। 

सूत्रों के हवाले से आतंकियों के नाम भी सामने आए

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।