रविवार की सुबह मंदिर में आयोजित गण मेला (संगीत समारोह) के दौरान एक संगीत मंडली के सदस्यों ने आरएसएस का गण गीतम गाया। यह भी आरोप है कि उत्सव के सिलसिले में मंदिर परिसर में RSS के झंडे भी लगाये गये थे।

कोल्लम: केरल में कोल्लम जिले के कोट्टुक्कल में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) द्वारा प्रबंधित एक मंदिर में आयोजित संगीत समारोह के दौरान आरएसएस का गण गीतम (प्रार्थना गीत) गाये जाने से विवाद पैदा हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह गीत रविवार की सुबह मंदिर में आयोजित गण मेला (संगीत समारोह) के दौरान एक पेशेवर संगीत मंडली के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

मंदिर परिसर में RSS के झंडे लगाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, यह भी आरोप है कि उत्सव के सिलसिले में मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झंडे लगाये गये थे। विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि मंदिर उत्सव के दौरान आरएसएस गणगीथम का गायन गंभीर चिंता का विषय है और उन्होंने टीडीबी से इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

विपक्ष ने क्या कहा?

वी डी सतीशन ने कहा ने एक बयान में कहा कि यह उल्लंघन टीडीबी की तरफ से प्रबंधित मंदिर में हुआ, जबकि हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया था कि मंदिरों का उपयोग राजनीतिक आयोजनों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, देवस्वोम बोर्ड और सरकार को इसमें शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत और दृढ़ता से कार्रवाई करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मंदिर भक्तों के हैं, मंदिर परिसर और त्योहारों का राजनीतिकरण करना छोटी मानसिकता को दर्शाता है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।