ठक में नोडल अधिकारी को सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रेजेंटेशन कर अवगत कराया गया,


 रायबरेली  जनपद के नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, परिवहन, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण, उ0प्र0 शासन एल. वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में  प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
         बैठक में नोडल अधिकारी को सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के अवसर पर जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रम का प्रेजेंटेशन कर अवगत कराया गया, कार्यक्रम के तहत 25, 26 व 27 मार्च को समस्त ब्लाक, तहसील व जनपद मुख्यालय में सामुदायिक केन्द्र रतापुर में किया जायेगा। त्रिदिवसीय मेले का उद्घाटन मा0 प्रभारी मंत्री व मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाये जायेंगे तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/चेक इत्यादि का वितरण किया जाएगा तथा फूड स्टॉल भी लगाये जायेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा, इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जायेगा।
         नोडल अधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त व्यावस्थायें ससमय पर पूर्ण करा लें। आयोजन को पूर्ण भव्यता के साथ गरिमामयी ढंग से सम्पन्न कराया जाये।
         इस मौके पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नवीन चन्द्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।