रिपोर्ट सूरज सहाय


शाहजहांपुर// अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में श्रीमती पूजा गंगवार राजनपुर तिलहर को राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।उनको यह  सम्मान कृषि के क्षेत्र में एव गाय के गोबर से बनाए जा रहे विभिन्न उत्पाद( गौ शिल्प) के लिए दिया गया है । कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोफेसर एवं प्रभारी अधिकारी डॉ  एन सी त्रिपाठी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के निदेशक प्रसार डॉक्टर पी के सिंह जी के द्वारा कृषि  विज्ञान केन्द्र शाहजहांपुर के साथ जुड़कर कृषि एवं गौ - शिल्प( गाय के गोबर से बने उत्पाद )के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य हेतु राजभवन को उनका नाम प्रस्तावित किया गया था। इस अवसर पर राजभवन के कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक कुमारी विद्या गुप्ता उनके साथ उपस्थित रही। श्रीमती पूजा गंगवार को महामहिम राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किए जाने पर सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति, निदेशक प्रसार एवं कृषि विज्ञान केंद्र के सभी वैज्ञानिकों ने उनको बधाई दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।