शाहजहांपुर//मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक राजेश एस0 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात विनय कुमार पांडेय द्वारा हरि कौशल त्यागी पब्लिक स्कूल रौजा/जमुही शाहजहांपुर के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ- साथ प्रशंसा फाउंडेशन (सामाजिक संगठन) के वालंटियर्स के मध्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र छात्राओं ने पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल की शिक्षिकाओं को प्रबंधक नरेन्द्र त्यागी व प्रभारी यातायात द्वारा सम्मानित किया गया तत्पश्चात स्कूल से छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर बैनर लेकर रौजा अड्डे तक सड़क सुरक्षा हेतु नारे लगाते हुए रैली निकालकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रौजा अड्डे पर मानव श्रृंखला का निर्माण कर सभी के द्वारा यातायात नियमों को पालन करने की शपथ ग्रहण की गई। वहां से गुजर रहे राहगीर जो कि यातायात नियमों का पालन कर रहे थे, को छात्र छात्राओं/ वालंटियर्स द्वारा "सड़क सुरक्षा सम्मान" का पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रोत्साहित किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी नरेंद्र त्यागी के द्वारा किया गया। प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क पर चलते हुए यातायात नियमों का पालन कर न केवल आप अपने सुरक्षित सफर का आनंद ले सकते है बल्कि अन्य मुसाफिरों को सुरक्षित सफर करने में भी अपना योगदान प्रदान कर सकते हैं साथ ही उन्होने कहा कि शहीदों की नगरी को दुर्घटनामुक्त बनाना मेरा सपना है और हर हाल में आप सबके सहयोग से यह सपना साकार भी होगा।
समाजसेवी नरेन्द्र त्यागी जी के द्वारा बताया गया कि सड़क पर जो भी दुर्घटनाएं होती है उनमें लोगों की जनहानि न होने पाए इसलिए शाहजहांपुर जनपद के लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुकता का प्रचार प्रसार अनवरत् चलता रहेगा।
कार्यक्रम में डाॅ0 पुनीत मनीषी, विनय गुप्ता जी, मयंक मिश्रा, एच सी टी पी राकेश त्यागी, आरक्षी दीपक, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय लोग भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: