ab tak tv#1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करों से बड़ी खेप लेकर छोटी-छाेटी पुड़ियों में युवाओं को बेचता था आरोपी
1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करों से बड़ी खेप लेकर छोटी-छाेटी पुड़ियों में युवाओं को बेचता था आरोपी
झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्रशासन ने 12 घंटे में रिपोर्ट तलब की है और वहीं राज्य सरकार के साथ पीएम राहत कोष से पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंब
झांसी के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। प्रशासन ने 12 घंटे में रिपोर्ट तलब की है और वहीं राज्य सरकार के साथ पीएम राहत कोष से पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान किया गया है। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है
झांसी मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में भर्ती छह नवजात लापता हैं, जिनके बारे में किसी के भी पास कोई संतोषजनक जबाव नहीं है। वहीं, परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि जब बच्चे एसएनसीयू में भर्ती थे तो वहां से कहां चले गए? कोई भी कुछ नहीं बता रहा है। इससे मरने वाले नवजात शिशुओं का आंकड़ा बढ़ सकता है। उधर, ये जानकारी भी सामने आई है कि छह बच्चे वार्ड में सुरक्षित हैं, इनके मां-बाप का पता नहीं है। जबकि दस बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सात बच्चों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कई मां-बाप रोते-बिलखते अपने बच्चे के लिए गुहार लगाते रहे। महोबा निवासी संजना, जालौन निवासी संतराम अपने बच्चों को पागलों की तरह तलाशते रहे। उनके नवजात उनको मिले ही नहीं। बच्चे के लापता होने पर मां-बाप डॉक्टर, कर्मी एवं अधिकारियों से गुहार लगाते रहे लेकिन, कोई भी जवाब नहीं मिला।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी झांसी कांड पर शोक जताया है। राहुल गांधी ने लिखा कि झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए दर्दनाक हादसे में कई नवजात बच्चों की मृत्यु और घायल होने की खबर से मैं बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक हो रही इस तरह की दुखद घटनाएं सरकार और प्रशासन की लापरवाही को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करती है। सरकार सुनिश्चित करे कि घायल बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज हो। साथ ही इस दुखद घटना की तुरंत जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु गहन चिकित्सा वार्ड (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग बुझाने वाले सिलिंडर एक्सपायर हो चुके थे। ये सिलिंडर से आग काबू पाने में नाकाम साबित हुए
दस घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी प्रशासन ने हादसे का शिकार हुए और लापता नवजात शिशुओं की कोई भी सूची जारी नहीं की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर महिला संध्या ने बताया कि उसका 12 दिन का बेटा, बंगरा की कविता का 15 दिन का बेटा, जालौन की संतोषी का एक दिन का बेटा, कबरई महोबा की नीलू का नौ दिन का बेटा, फुलवारा ललितपुर की संजना का 29 दिन का बेटा और राजगढ़ की नैंसी का बेटा नहीं मिल रहा है।
झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे के बाद प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। झांसी मेडिकल कॉलेज का हेल्पलाइन नंबर- 6389831357 है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद, तस्करों से बड़ी खेप लेकर छोटी-छाेटी पुड़ियों में युवाओं को बेचता था आरोपी
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई में एक मकान का लिंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसमें 18 पशु दब गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक युवक भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी है। गांव दस्तोई निवासी जगपाल
योगी की सभा में बुलडोजर पर बैठकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के लगे नारे
Leave a Comment: