हिंदुओं को एकजुट और सनातन धर्म को मजबूत करेंगे : महंत वैदही बल्लभ


हिंदुओं को एकजुट और सनातन धर्म को मजबूत करेंगे : महंत वैदही बल्लभ

-साध्वी सरिता गिरि का ट्रस्ट और गोस्वामी समाज भी करेगा सहयोग

अयोध्या। सरिता धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष साध्वी सरिता गिरि ने अयोध्या में श्री राम राज्य संकल्पना ट्रस्ट के महंत श्री वैदही बल्लभ महाराज से भेंट की। इस दौरान महंत जी ने कहा कि उनकी संस्था हिन्दू समाज को एकजुट करने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए देशभर में अभियान चलाएगी। इस अवसर पर साध्वी सरिता गिरि ने महंत जी को इस कार्य में अपने ट्रस्ट और गोस्वामी समाज का एकजुट होकर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
एक भेंट में महंत वैदही बल्लभ महाराज ने कहा कि इस समय हिन्दुओं को बांटने और सनातन धर्म को कमजोर करने का कुचक्र चल रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उनका ट्रस्ट सनातन धर्म की रक्षा और हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए कार्य करेगा। अपनी कार्ययोजना को बताते हुए उन्होंने कहा कि सर्व समाज को एकजुट करने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सनातन धर्म को और मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए भी कार्य होगा। गरीब तबके के लोगों की मदद की जाएगी। यह सभी कार्य चरणबद्ध तरीके से होंगे। अन्य संगठनों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर साध्वी सरिता गिरि ने गोस्वामी समाज द्वारा इस पुनीत कार्य में सहयोग देने का भरोसा दिया।
इससे पूर्व साध्वी सरिता गिरि ने गोस्वामी समाज की बैठक आयोजित की और सभी से एकजुट होकर संस्था और समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। समाज की समस्याओं के निस्तारण के लिए एक टोल-फ्री नंबर शुरू करने का भी निर्णय लिया गया।
सरिता गिरि ने बताया कि उन्होंने हनुमानगढ़ी स्थित श्री हनुमान मंदिर के महंत राजू दास एवं विश्व हिंदू महासंघ अयोध्या के जिला अध्यक्ष श्री उपेंद्र सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा श्री प्रवीण दुबे, जिला अध्यक्ष धर्माचार्य अजय मिश्रा,प्रदेश  उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह से भी भेंट कर कुंभ मेले की तैयारियों व अन्य धार्मिक विषयों पर चर्चा की। साध्वी गिरि ने बताया कि कुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने कुंभ मेले में शिविर लगाने की भी बात कही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।