सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है।



जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2:00 बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे के कारण कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, इनमें दूल्हा और दुल्हन शामिल हैं। मृतक धामपुर के गांव तीबड़ी के रहने वाले हैं।

वि

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।