हमारे चारों तरफ जहां अराजकता व्याप्त है।लोग एक दूसरे का खून सड़कों पर बहा देने के लिए आतुर


गोरखपुर 
रिजर्व पुलिस लाइन गोरखपुर में गोरखपुर पुलिस द्वारा रक्तवीर युवा क्लब के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 17 नवम्बर  दिन रविवार को आयोजित किया गया है। हमारे चारों तरफ जहां अराजकता व्याप्त है।लोग एक दूसरे का खून सड़कों पर बहा देने के लिए आतुर हों।उन तमाम नकारात्मकताओं के दरमियान अभी भी कुछ लोग आपको भावनाओं से भरे हुए दिखेंगे।जो अपना कीमती रक्त निश्चल भाव से कुछ ऐसे गंभीर बीमारी से जूझ रहे एसे जरूरत मंद लोगों को रक्तदान करते हुए दिखेंगे।जिनसे वह जीवन में शायद कभी मिले नहीं।लेकिन दान करते हुए कहीं ना कहीं उनके मन में होगा कि उनके कीमती रक्त से कोई इंसान इस खूबसूरत दुनिया को कुछ और दिनों तक निहार सकेगा। उस मोमेंट को फील करने के लिए आइए।यकीन जानिए आप आश्चर्य से भर जाएंगे उन्हें देखकर कि कुछ अमन पसंद लोग हैं ,जो अपने खून से इस वृक्ष रुपी खूबसूरत दुनिया को सींच रहे हैं। ताकि मानवता की भावना लोगों में अनंत काल तक जीवंत रहे।
बस आप आ भर जाइएगा।जरूरी नहीं कि आप डोनेट ही करें। बस उस खूबसूरत लम्हें को फील करने के लिए आइए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।