रिपोर्ट क्रांति मिश्र बहराइच


कतर्नियाघाट रेंज के बाजपुर बनकटी गांव का मामला

परिजनों के साथ गन्ने के खेत के पास मौजूद था बालक,गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने किया हमला

लगातार बढ़ रहे जंगली जानवरों के हमले से दहशत में ग्रामीण ,तेंदुए को पकड़ने की मांग की।

बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग  के कतर्नियाघाट रेंज के ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी गांव निवासी संदीप का पुत्र अभिनंदन अपनी मां सीमा के साथ अपने चाचा के गन्ने के खेत में गन्ना कटवाने गया था इस दौरान गन्ने के खेत में काफी संख्या में अभिनंदन के परिजन और किसान मौजूद थे इसी दौरान गन्ने के खेत में मौजूद तेंदुए ने अचानक 4 वर्षीय अभिनंदन  पर हमला कर दिया 
जिसमें अभिनंदन गंभीर रूप से घायल हो गया उसके परिजन तत्काल उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए जहां पर प्राथमिक उपचार करते समय उसकी मृत्यु हो गई , इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में मौजूद फार्मासिस्ट महेश्वरी शुक्ला और एंबुलेंस पायलट और ईएमटी राहुल मिश्रा, मनमोहन वर्मा ,शरीक गाजी के द्वारा एंबुलेंस में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर के द्वारा बच्चे को ऑक्सीजन देकर बचाने के  प्रयास किए गए लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों के अथक प्रयास के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका इस दौरान उसकी मां सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है बच्चे की मां सीमा बच्चे को खोने के गम में बार-बार बेसुध होकर बेहोश हो जा रही है बालक का पिता बाहर कमाने गया था जिसको सूचना दी गई है

 

सूचना पाकर मौके पर थाना सुजौली से उप निरीक्षक रामाशंकर यादव,उप निरीक्षक अफजल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तेंदुए के हमले की सूचना पाकर मौके पर वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट रेंज आशीष गौंड , वन दरोगा मयंक पांडे,वन दरोगा राधेश्याम सहित कई मौके पर वनकर्मी पहुंचे

वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट आशीष के द्वारा मृतक अभिनंदन की मां सीमा को ₹5000 की आर्थिक मदद दी गई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।