डोली से पहले उठी मां की अर्थी: लाश देख बिलख उठी बेटी, कार्ड बांटने निकले थे; यूं आई मौत... पिता की हालत नाजुक


यूपी के लखनऊ में पीजीआई इलाके में बुधवार को बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की पत्नी की मौत हो गई। लोगों ने मौके से कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।



वाराणसी के शिवपुर गांव टकटकपुर निवासी राम आसरे सिंह मार्च माह में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। वह मौजूदा समय में परिवार संग कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन में रह रहे थे। उनके भाई राणा आर सिंह ने बताया भांजी नेहा की नौ दिसंबर को शादी होनी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।