सहजनवां,गोरखपुर।


सहजनवां,गोरखपुर। अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद की बैठक रविवार को पाली ब्लाक के ग्राम सभा बनौली में मुख्य अतिथि गौतम पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गौतम पासवान ने कहा कि अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद उत्तर प्रदेश समाज को जागरुक एवं संगठित करने के लिए तत्पर है । इस अवसर पर कई और वक्ताओं ने भी कहा कि दुसाध समाज को आगे बढाने के लिए एक दूसरे का सहयोग करना आवश्यक है। इस समाज को अपनी पहचान बनाए रखने के लिए एकता बनाए रखना होगा। इनके अलावा परिषद ने शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के विषय पर भी उपस्थित लोगों से जायजा लिया। कार्यक्रम के इस दौरान जिला अध्यक्ष भोला पासवान,कुवर सिंह,विभाष पासवान ब्लॉक अध्यक्ष,श्री बाबूलाल कनौजिया,रामपाल यादव,गणेश त्रिपाठी,वीरेंद्र यादव,सुमंत यादव,रवि गौंड, प्रमोद कुमार राव,उमेश पासवान,हेमन्त पासवान, दिव्यांकुर,पासवान बबलू यादव, प्रिंस वर्मा पूजा,सुशीला,पुष्पा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।