यूपी उपचुनाव के ल‍िए सीएम योगी आज से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार, बनाएंगे माहौल


उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार से संभालेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मीरापुर विधानसभा सीट पर मोरना इंटर कॉलेज में पहली चुनावी जनसभा करके माहौल बनाएंगे। इसके बाद कुंदरकी और फिर गाजियाबाद में जनसभाएं करेंगे। वहीं नौ को करहल, सीसामऊ व खैर तथा 10 नवंबर को मझवां, कटेहरी व फूलपुर में मुख्यमंत्री की जनसभाएं प्रस्तावित हैं।विधानसभा उपचुनाव की कमान मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में ले रखी है। उन्होंने सभी नौ विधानसभा सीटों फूलपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ व मझवां तथा मीरापुर में 30 मंत्रियों को प्रभारी मंत्री के रूप में तैनात किया है। सभी प्रभारी मंत्री संबंधित विधानसभा सीटों पर प्रवास कर रहे हैं। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों की भी ड्यूटी उपचुनाव वाली सीटों पर लगाई गई है।

 

13 की बजाय अब 20 नवंबर को होना है उपचुनाव

पिछले सप्ताह भाजपा ने उपचुनाव में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री का तीन दिवसीय कार्यक्रम तय किया था। पहले आठ, नौ व 11 नवंबर को मुख्यमंत्री की जनसभाएं प्रस्तावित की गई थीं। अब प्रदेश में 13 की बजाय 20 नवंबर को उपचुनाव को लेकर मतदान होना है। फिलहाल मझवां, कटेहरी व फूलपुर में 11 नवंबर को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभाओं को 10 नवंबर को रखने की तैयार की जा रही है।

जनसभाओं के बाद मुख्‍यमंत्री की बैठकें

 


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।