दिवाली के दौरान कुछ जीवों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इन जीवों का दिखने पर आपको जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं जीवों के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।


दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार से पहले ही लोग इसकी तैयारियां करनी शुरू कर देते हैं। दिवाली के त्योहार के दौरान लक्ष्मी पूजन के साथ ही कई तरह के उपाय भी किए जाते हैं। इसके साथ ही कुछ जीवों का दिवाली या दिवाली के आसपास दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इन जीवों का दिवाली के मौके पर दिखना बेहद शुभ माना जाता है और इनके दिखने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं, साथ ही माता लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाती हैं। 

उल्लू

ये बात हम सभी जानते हैं कि उल्लू को माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में दिवाली के दिन आपको उल्लू दिख जाए तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है। वहीं उल्लू अगर आपके घर के आस-पास उड़ता हुआ दिखे तो समझ जाइए धन की देवी लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आप प सकते हैं।  

गाय
हिंदू धर्म में गाय को बेहद पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि हम गाय को माता कहकर भी बुलाते हैं। ऐसे में दिवाली के पावन पर्व के दौरान अगर अचानक से आपको गाय के दर्शन हो जाएं तो समझ जाइए, जीवन में कुछ न कुछ सकारात्मक अवश्य होगा। दिवाली के दिन गाय को देखने से माता लक्ष्मी आपका कल्याण करती हैं, धन से जुड़ी बड़ी से बड़ी परेशानी भी ऐसा होने पर दूर हो सकती है। 

बिल्ली
बाकी मौकों पर भले ही बिल्ली का दिखना लोग अशुभ मानते हों, लेकिन दिवाली के दिन बिल्ली अगर आपको दिख जाए तो इसको बेहद शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर दिवाली के दिन बिल्ली आपके घर में आ जाए तो ये बेहद शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि लक्ष्मी माता की असीम कृपा आप पर बरसेगी। जीवन में स्थिरता आएगी और आप उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होंगे।  

हाथी
हिंदू धर्म में हाथी को समृद्धि और तीव्र बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। अगर दिवाली के दिन आपको ये विशालकाय जीव दिख जाए तो आपको जीवन में अच्छे परिवर्तन आ सकते हैं। हाथी का दिखना इस बात का संकेत भी है कि, आप अपने जीवन में चल रही दिक्कतों का हल भी खोज पाएंगे। साथ ही माता लक्ष्मी भी आप पर कृपा बरसाएंगी। 

छछूंदर
दिवाली के शुभ अवसर पर छछूंदर का दिखना भी अति उत्तम संकेत माना जाता है। छछुंदर का दिखना यह संकेत देता है कि, आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, या आपको आमदनी के कई स्रोत मिल सकते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।