मौसम न्यूज 20 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर का तापमान फिर से बढ़ रहा है। दोपहर में गर्मी अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। आज आसमान साफ रहेगा। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में शुष्क मौसम रहेगा। मुंबई में येलो अलर्ट जारी


आज का मौसम 20 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर का तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। ठंड का अहसास गायब होने लगा है। दोपहर के वक्त लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शनिवार इस अक्टूबर का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद 21 से 25 अक्टूबर तक भी आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

 

देश के इन हिस्सों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन इलाकों में बारिश की संभावना कम है, लेकिन उत्तराखंड और पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, एक पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे हल्की बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।
 

 

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1834
नोएडा2034
गाजियाबाद2133
पटना2533
लखनऊ2134
जयपुर2335
भोपाल2031
मुंबई2632
अहमदाबाद2636
जम्मू2032


 

 


 

मुंबई में बारिश की संभावना

मुंबई बारिश के मद्देनजर शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और दक्षिण कोंकण में भी येलो अलर्ट है। दरअसल अक्टूबर के महीने में मुंबई, कोंकण क्षेत्र और गोवा तट पर अतिरिक्त बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। गोवा में बारिश का असर जारी है और अक्टूबर के 18 दिनों में गोवा में 110 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है।
 


बेंगलुरु में भारी बारिश से लोग परेशान

बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भारी बारिश के चलते कर्नाटक की राजधानी समेत 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने कर्नाटक के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने पूरे बेंगलुरु में ट्रैफिक को बाधित कर दिया है। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जबकि कई अन्य जगहों पर भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके चलते अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और संभावित आपातकालीन स्थितियों के लिए व्यवस्था कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।