महिला के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि युवक ने ये भी नहीं सोचा कि मौत के बाद उसकी पत्नी का क्या होगा। वीडियो कॉल करने के बाद उसने पहले मच्छर मारने का लिक्विड पिया और फिर फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।


उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादीशुदा युवक की प्रेम कहानी का अंत उसकी मौत के साथ हुआ। चार साल पहले ही शादी हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। ऐसे में उसे किसी महिला से प्यार हो गया। वो रात को इस महिला से बात कर रहा था। वीडियो कॉल पर बात करते हुए उसने पहले मच्छर मारने की दवा पी, उसके बाद फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले उसने कहा कि ये गलत किया है...

थाना ट्रांस यमुना फेस-2 में शनिवार रात को रवि पुत्र विनोद कुमार ने आत्महत्या कर ली। रवि की शादी को चार साल हुए थे। उसके दो बच्चे हैं। रवि ताजमहल की पार्किंग में कर्मचारी था। पुलिस का कहना है कि रवि के प्रेम संबंध एक महिला से हो गए थे। 

महिला से किसी बात पर विवाद होने पर वह तनाव में था। रात में मोबाइल पर चैटिंग की। वीडियो भी बनाया। इसमें वह मच्छर भगाने का हिट पीते हुए और फांसी लगाता हुआ नजर आ रहा है। वह महिला से यह भी कह रहा है कि गलत किया है। महिला उससे बात करने के लिए मना कर रही है। परिवार के लोगों ने महिला पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जब महिला को पता चल गया था, तो उसने परिवार वालों को क्यों नहीं बताया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।