जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान सुनी जनसमस्याएं।
अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो चीफ
अफज़ल गनी की खास रिपोर्ट कोपागंज जनपद म ऊ से
अफज़ल गनी की खास रिपोर्ट कोपागंज जनपद म ऊ से
इन्सान को बेदार तो हो लेने दो, हर कौम पुकारेगी हमारे हैं हुसैन
कड़ी सुरक्षा में निकला आशुरा काड जुलूस, लोगों ने मातम और गिरया कर , इमाम को खिराज-ए अक़ीदत पेश किया
कोपागंज ।10 वी मोहर्रम पर बुधवार को कोपागंज में कड़ी सुरक्षा के बीच यौम ए आशूरा यानी अलम और ताज़िये का जुलूस निकला । इस दौरान पूरा इलाका या अली या हुसैन की सदा से गूंज उठा । इस अलम के जुलूस का आगाज़ चौक न० 1 फुलेल पूरा मौलाना हसन रज़ा साहब इमाम जुमा व जमात की दिल सोज़ तक़रीर से हुआ। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अपने साथ सभी अंजुमनों को लेकर कदीमी रास्तो से होते हुए काछीकला स्थित कर्बला में देर शाम दफन हुआ । पूरे जुलूस की कमान स्वयं थानाध्यक्ष नवल किशोर सिंह भारी सुरक्षा के बीच सम्भाले हुए थे ।
इस दरम्यान इमाम जुम्मा व जमात मौलाना हसन रजा ने इमाम हुसैन अस की मज़लूमी बयान करते हुए कहा कि इमाम हुसैन अस० ने आखिर वक्त में तुम्हे याद किया कि ऐ मेरे शियों काश कि तुम कर्बला में होते तो देखते कि मैं किस तरीके से यज़ीदी लश्कर से अपने 6 माह के बालक के लिए पानी मांग रहा था जिसे सुन कर लोगों में कोहराम बरपा हो गया हर व्यक्ति दहाड़े मार कर रो रहा था । . इसके बाद ताजिया न०2 की अंजुमन हाय मातमी ने नौहा मातम कर अपने ज़माने के इमाम की ख़िदमत में आंसुओं का नज़राना पेश किया
कर्बला का ज़र्रा ज़र्रा रो रहा है ।
ऐ रात न ढल जाना ऐ रात न ढल जाना ।
यह जुलूस अपने परम्परागत रास्तों से चमन रोड होता हुआ ताजिया न० 2 व 3 के जुलूस से मिलता हुआ मच्छर घट्टे पहुचा जहा ताजिया न० 4,5, का जुलूस बाज़िद्पुरा इमाम चौक से आकर मिलता है ।यहाँ पर पूरे कस्वे की सभी अंजुमनों ने अपने मखसूस अंदाज़ में नौहा व मातम किया । उसके बाद यह जुलूस हनुमान चौक होता हुआ मौलाना हसन रज़ा इमाम जुमा , अशफाक हसनैन की निगरानी में अपने क़दीमी रास्तों से काछीकला स्थित कर्बला में देर शाम प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में दफ्न हुआ । कोपागंज चौक पर मौलाना शमशीर अली मुख्तारी साहब ने तक़रीर की उन्होंने कर्बला की तारीख पर रोशनी डालते हुए कहा कि दुनिया में इमाम हुसैन का वाहिद ऐसा नाम है जिसे मानने के लिए किसी मज़हब की कैद नही है इमाम हुसैन किसी मज़हब के नही बल्कि इंसानियत के रहनुमा हैं ।
इस मौके पर मौलाना हसन रज़ा, मौलाना मो० तकी , मौलाना हैदर रज़ा , मौलाना शमशीर अली, डा.मौलाना मुन्तज़िर मेहंदी डॉ मंज़ूर हसनैन , रज़ीउल हसन अधिवक्ता , डॉ.अली अब्बास, डॉ सलमान.डा. कासिम, कर्रार अली , बाक़र रज़ा शिबू, आबिद हुसैन, जमील असग़र गुड्डू, जावेद अली, के अलावा अत्यधिक तादाद में छोटे छोटे बच्चे भी थे जो इमाम हुसैन के बच्चों का मातम करने के लिए आये थे ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमेठी से राम प्रकाश यादव ब्यूरो चीफ
अपर जिला जज ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया -----------------------------------------------------------------धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अब तक न्याय
जल जीवन मिशन से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, -----------------------------------------------------------------धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अब तक न्याय
Leave a Comment: