जल जीवन मिशन से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, -----------------------------------------------------------------धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अब तक न्याय


जल जीवन मिशन से संबंधित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ, 
-----------------------------------------------------------------धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अब तक न्याय

संतकबीरनगर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की बहुउपयोगी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल योजना से संबंधित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम खलीलाबाद विकासखंड सभागार कच्छ में शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खलीलाबाद विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं लोगों को इस योजना के बारे में जन-जन प्रचार प्रसार मे जल जीवन मिशन के तहत नियुक्त किए गए प्रशिक्षक तुषार श्रीवास्तव द्वारा शासन के बहु उपयोगी योजना के बारे में पानी की समस्या व उसकी गुणवत्ता के बारे में लोगों को विधिवत जानकारी दी गई श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि, पानी की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए, पीने के पानी गांव के सभी लोगों को बराबर बराबर मात्रा में वितरण होना चाहिए, परियोजना बनाने में ग्राम वासियों की समुचित भागीदारी न होना, अपनेपन की भावना का अभाव होना दर्शाता है जिससे रखरखाव में समस्याएं आना निर्माणाधीन परियोजनाओं के बीच में ही विवाद होना हो जाना आज तमाम तरह की शिकायतें सुनने में आती हैं इस संबंध में बताया गया कि दूषित पानी से होने वाली बीमारियो के बारे में समय से पहले पीने वाले पेयजल को जांच पड़ताल अवश्य कर ले जिसके लिए सीजन में दो बार जांच करना नितांत आवश्यक है पहली मर्तबा गर्मी शुरू होने के पहले दूसरी तरफ बरसात होने के बाद  अपने हैंडपंप या पीने वाले पानी को समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए कार्यक्रम में खलीलाबाद विकासखंड के एडीओ पंचायत अनिल कुमार सिंह सहित समूह की तमाम महिलाएं व जल जीवन मिशन से सम्बन्धित तथा ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।