कानपुर देहात कानपुर देहात थाना गजनेर पुलिस व पामा चौकी इंचार्ज के तत्परता से चंद घंटों में तीन लापता लड़िकयों को ढूंढकर किया बरामद


कानपुर देहात


कानपुर देहात थाना गजनेर पुलिस व पामा चौकी इंचार्ज के तत्परता से चंद घंटों में तीन लापता लड़िकयों को ढूंढकर किया बरामद


थाना गजनेर व पामा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में कुछ घंटों में घर से नाराज होकर गयी लड़कियों को खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द 

माता पिता ने डाटा तो तीन नाबालिग लड़कियां घर से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थी

फोन पर परिवारजनों ने थाना प्रभारी गजनेर दिलीप कुमार बिन्दु को बताया कि भागीरथपुर से तीन नाबालिग लड़कियां गायब हो गई है तो पुलिस ने आनन-फानन में बिना देरी किए हुए कुछ घंटों में सकुशल ढूंढ कर किया उनके परिवार जनों को किया सुपुर्द

कानपुर देहात थाना गजनेर क्षेत्र के पामा चौकी के अंतर्गत भागीरथपुर गांव के एक युवक द्वारा दूरभाष नम्बर पर जानकारी दी गई की 18/7/2024 को कुमारी दीपिका पुत्री अजय पाल पासवान उम्र लगभग 14 वर्ष रागिनी पुत्री छोटे पासवान उम्र 7 वर्ष वैष्णवी पुत्री विमल पासवान उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम भागीरथपुर थाना गजनेर जिला कानपुर देहात जो घर से लापता हो गई है पुलिस ने बिना देरी किए हुए खोजबीन करते हुए थाना गजनेर से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर थाना मूसानगर क्षेत्र के बालाजी मंदिर मूसानगर से सकुशल बरामद कर लिया है थाना प्रभारी गजनेर दिलीप कुमार बिन्दु के द्वारा बताया गया कि अभी लिखित तहरीर परिवार जनों द्वारा नहीं मिली है तहरीर मिलने पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी तथा लड़िकयों द्वारा किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया

लापता लड़िकयों को सकुशल बरामद कर ढूंढने के दौरान थाना प्रभारी गजनेर दिलीप कुमार बिन्दु पामा चौकी इंचार्ज राम सिंह कांस्टेबल बोबी सिंह कांस्टेबल अंकुर अहलावत कांस्टेबल दीपक महिला कांस्टेबल ज्योति कुमारी महिला कांस्टेबल प्रीति सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।