सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट


ओबरा गजराज नगर आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क खराब चलना दुभर, वार्ड की जनता सहित बच्चें परेशान

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क व नाली निर्माण कराने की मांग की

जनपद सोनभद्र के ओबरा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 3 गजराज नगर में वार्ड के लोगों ने खराब सड़क को लेकर किया मांग कहा की थोड़ा सा बरसात होते ही वार्ड के लोग परेशान होने लगते है काफ़ी समय से सड़क का मरम्मत न होने की वजह से पुरे मार्ग में तमाम गड्ढा हो गया है जिसके वजह से कई जगह पानी का जमाव हो जाता है और पुरे मार्ग पर कीचड़ फ़ैल जाता है जिससे आने जाने वाले लोगों काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार लोग गिर कर चोटिल हो चुके है इसी रास्ते पर आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय भी है जिसमे बच्चों को भी आवागमन है आते जाते समय बच्चों का कीचड़ युक्त सड़क की वजह से उनका ड्रेस कपड़ा भी गंदा हो जाता है अगल बगल गाडी निकलने से पूरा कपड़ा पर पानी पड़ जाता है शिक्षक भी उससे परेशान है । बरसात में तो यहां स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है गिरकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। गजराज नगर के वार्ड के रहवासियों ने जिला प्रशासन से यह मांग किया की  सड़क व नाली का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाये जिससे की इस समस्या से वार्ड के लोगों को निजात मिल सके।नाली सड़क मांग के दौरान शिला, ममता देवी, आशा देवी, गुड्डी, रूपा देवी, सरस्वती देवी, रानी देवी, सुहानी देवी, अजमेरी, बनारसी, बिहारी, राजेश प्रसाद,असरफी उपस्थित रहे।
सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।