नगर पंचायत कोराव वार्ड संख्या दो मोहल्ला अंबेडकर नगर बना कूड़ेदान


नगर पंचायत कोराव वार्ड संख्या दो मोहल्ला अंबेडकर नगर बना कूड़ेदान
प्रयागराज जनपद के अंतर्गत कोराव तहसील स्थित नगर पंचायत कस्बा कोराव के वार्ड संख्या दो अंबेडकर नगर मोहल्ला में नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा, खुला मेंकूड़ा कचरा का ढेर बनाया जा रहा है, बरसात के इस मौसम में बदबूदार हवा चलने से दलित बस्ती के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है, जहां पर सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के नाम, काफी जोर-जोर से प्रचार-प्रसार किया जाता रहा है, वहीं पर नगर पंचायत कार्यालय के जिम्मेदार, अधिकारी तथा नगर अध्यक्ष, के द्वारा नहीं ध्यान दिया जा रहा है। बरसात के कारण कई तरह की संक्रमणक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है, वहीं पर बगल में राइस मिल के  भूसि का अंबार लगा हुआ है, जिसके बरसात से सड़ने के कारण बस्ती के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। जबकि सरकार के द्वारा आवासीय परिसर में राइस मिल चलाना वर्जित है। प्रदूषण विभाग के जिम्मेदार अफसर कब ध्यान देंगे, ऐसी दुर्गंध से कब निजात मिलेगी मोहल्ले वासियों को।
               संवाददाता 
   भूपेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट तहसील क्राईम रिपोर्टर कोरांव
मोबाइल नंबर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।