जिला कम ब्यूरो चीफ रन्नो सिंह फतेहपुर से


जिला कम ब्यूरो चीफ रन्नो सिंह फतेहपुर से

- गैंगस्टर और 20 हजार का ईनामी जिले का टाप-10 अभियुक्त मुठभेड़ में ढेर


एंकर- फ़तेहपुर पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है, रिजवान गौकसी सहित 40 से अधिक मामलों में वांछित था और हथगांम थाने में उसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

वीओ-  पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि रिजवान हथगांम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में छिपा है,  पुलिस की टीम जब उसे पकड़ने पहुंची, तो रिजवान ने उन पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिजवान एक शातिर अपराधी है, जिसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। पुलिस के अनुसार, रिजवान के खिलाफ गौकसी, डकैती, और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। मामले की विस्तृत जांच-पड़ताल जारी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।