सड़क पर नमाज ना पढ़ने  की की गई अपील 


माहौल बिगाड़ने पर होगी दंडात्मक कार्यवाही

रिसिया बहराइच 

थाना रिसिया के प्रांगण में आज पीस कमेटी की बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे थाना क्षेत्र में कहीं भी कोई माहौल को बिगड़ने की कोशिश  करेगा तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ईद के दिन ईदगाह में ही नमाज़ पढ़े  सड़क पर नमाज पढ़ने पर कार्रवाई की जाएगी माहौल को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी  थाना प्रभारी ने कहा कि सभी प्रतिबंधित जानवरों की शिकायत नहीं आनी चाहिए शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखेंगे यही आप लोगो से उम्मीद है देवीपुरा गांवट थान मंदिर के पीछे तालाब में गंदगी का अंबार लगा हुआ  इसकी साफ सफाई समय से हो जानी चाहिए सही तरीके से कूड़ेदान से कूड़े-करकट का उठान होना चाहिए  इस अवसर पर रिसिया नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रामू लाल मौजूद रहे पूर्व अध्यक्ष रिसिया राजेश निगम बगला चक प्रधान प्रतिनिधि सरोज सिंह अशोक शर्मा सभासद इंदिरा नगर रिसिया रमाशंकर सिंह कमलेश आर्य जुबेर अहमद सभासद  राममिलन सभासद राजू सभासद मोहम्मद अहमद ग्राम प्रधान डिहवा  गुलाम मोहम्मद नफीस अहमद प्रधान बाबू खान प्रधान मौलाना रफीक हाजी रईस नौशाद राजू रफीक सतीश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।