आए दिन हत्या-चोरी, लूट और मारपीट के साथ गोली चलने की घटनाएं तक आम हो गई है। हालिया मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। दरअसल की दोपहर शहर के चाणक्यपुरी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के घर में घुसकर एक सिरफिरे युवक ने उसपर पिस्टल तान कर उसपर फायरिंग कर दी। पिस्टल से निकली पहली गोली मिस हो गई। इसके बाद युवक ने दूसरी बार पिस्टल से फायरिंग की जो सीधा युवती के गर्दन में जा लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकला।
घटना के वक्त युवती का भाई था घर पर मौजूद
इस वारदात के दौरान युवती का छोटा भाई घर पर मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंची। युवती के भाई ने खून से लथपथ बहन को तत्काल वहां से उठाया और संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों की देखरेख में युवती का इलाज जारी है। हालांकि महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी संजय गांधी अस्पताल पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला
युवती को गोली मारने वाला आरोपी आदर्श पाण्डेय
न्यूज़ रिपोर्टर सत्येंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: