विवेक मौर्य को ग्रैंड मास्टर ने थांगता में ब्लैक बेल्ट 1 डॉन प्रदान कर किया सम्मानित 


विवेक मौर्य को ग्रैंड मास्टर ने थांगता में ब्लैक बेल्ट 1 डॉन प्रदान कर किया सम्मानित 

रायबरेली 
 रायबरेली और उत्तर प्रदेश को थांगता मार्शल आर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल गई। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में थांगता मार्शल आर्ट पहुंचाने वाले विवेक कुमार मौर्य ने एक बार फिर जिले के साथ साथ प्रदेश में अपना नाम रोशन किया। मणिपुर के इम्फाल में आयोजित नेशनल थांगता टेक्निकल ऑफिशियल और कोच ट्रेनिग कैंप में विवेक कुमार मौर्य ने कड़ी मेहनत करते हुए ब्लैक बेल्ट 1st डॉन क्वालीफाई किया। इसके पश्चात थांगता गुरू/ग्रैंड मास्टर श्री एच प्रेम कुमार सिंह अध्यक्ष वर्ल्ड थांगता फेडरेशन ने  विवेक कुमार मौर्य को { 1st DEGREE BLACK BELT }  ब्लैक बेल्ट 1 डॉन का  ब्लैक बेल्ट और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। तो वहीं एच बाबू सेक्रेटरी हुआएल लैनलोंन थांगता एसोसिएशन मणिपुर ने रेफरी और कोच का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। थांगता भारतीय मार्शल आर्ट है जिसकी शुरुआत मणिपुर राज्य से शुरू हुआ। आज थांगता खेल के रूप में विकसित हो कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला जाता है। विवेक मौर्य की उपलब्धि पर जिले और प्रदेश के थांगता खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त किया। जिसमें जिला ओलंपिक संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल, डा रवि प्रताप सिंह, अनुज कुमार, सुरेंद्र कुमार, अतुल मौर्य, सी एल मौर्य, राम अवध यादव, लक्ष्मण पटेल, साधना शर्मा, निमिषा स्कूल की प्रिंसिपल रीना मिश्रा आदि सैकड़ो लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं देकर खुशी जाहिर किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।