अखिलेश यादव ने आज करहल विधानसभा से विधायकी से इस्‍तीफा दे दिया है। अब वह कन्‍नौज के सांसद के रूप में संसद में बैठेंगे। उन्होंने यूपी विधानसभा अध्‍यक्ष को अपना इस्‍तीफा भेज दिया है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा से सदस्यता पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से भी इस्‍तीफा दे दिया है। अब करहल विधानसभा पर उपचुनाव कराया जाएगा। विधानसभा कार्यालय में उनके इस्तीफे की कॉपी पहुंची दी गई है।

 

अखिलेश यादव कन्नौज संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं जबकि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में वह मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। विधानसभा में फिलहाल उनके पास नेता प्रतिपक्ष का दायित्व था। यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 सीटें जीत कर लोकसभा में तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

उपचुनाव में सपा का प्रत्याशी कौन होगा?

करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश के इस्तीफे के बाद अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि इस क्षेत्र से उपचुनाव में सपा का प्रत्याशी कौन होगा? सूत्रों का दावा है कि तेज प्रताप यादव को करहल सीट से उपचुनाव लड़ाया जा सकता है। तेज प्रताप यादव, बिहार में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। उनकी शादी लालू की बेटी राजलक्ष्मी से हुई है।

लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने कन्नौज विधानसभा सीट से पहले तेज प्रताप यादव को ही टिकट दिया था हालांकि नामांकन के आखिरी दिन अखिलेश यादव ने खुद इस सीट से पर्चा भरा। चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को हराया था।

यह भी पढ़ें-

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।