तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है

तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी पहुंचे। उनके अलावा कई फिल्मी सितारे भी समारोह में शामिल हुए। आंध्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले जनसेना पार्टी के चीफ और साउथ एक्टर पवन कल्याण भी वहां पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की। 

PM Narendra Modi Pawan Kalyan Rajinikanth K Chiranjeevi during CM Nara Chandrababu Naidu swearing in ceremony

रजनीकांत, चिरंजीवी - फोटो : पीटीआई

आज बुधवार 13 जून को विजयवाड़ा में सीएम नाडयू का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पीएम मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। वहीं फिल्मी सितारे भी आए। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए। उनके अलावा अभिनेता व पवन कल्याण के भाई चिरंजीवी भी नजर आए। समारोह के दौरान सीएम नायडू और पवन कल्याण ने पीएम मोदी को भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

PM Narendra Modi Pawan Kalyan Rajinikanth K Chiranjeevi during CM Nara Chandrababu Naidu swearing in ceremony

पवन कल्याण-पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में पवन कल्याण की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पीथापुरम सीट से चुनाव जीता है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की पीएम मोदी तारीफ कर चुके हैं। बीते दिनों एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने पवन कल्याण की तारीफ करते हुए कहा था, 'ये पवन, पवन नहीं आंधी हैं'। आज शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पवन कल्याण से मुलाकात के दौरान उनकी पीठ थपथपाई।

PM Narendra Modi Pawan Kalyan Rajinikanth K Chiranjeevi during CM Nara Chandrababu Naidu swearing in ceremony

पीएम मोदी-पवन कल्याण, सीएम नायडू - फोटो : पीटीआई

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नायडू और पवन कल्याण को राज्य में उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई दी। बता दें कि हाल के विधानसभा चुनाव में नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बहुमत हासिल किया है। यह चुनाव उन्होंने एनडीए के साथ मिलकर लड़ा था जिसमें उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी करते हुए चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं। 
 
PM Narendra Modi Pawan Kalyan Rajinikanth K Chiranjeevi during CM Nara Chandrababu Naidu swearing in ceremony

रजनीकांत, चिरंजीवी, जेपी नड्डा, सुरेश गोपी - फोटो : पीटीआई

समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी से मुलाकात की। इस दौरान केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले अभिनेता सुरेश गोपी भी नजर आए। सुरेश गोपी ने केरल से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।