IND vs PAK Live Score: भारत 100 रन के पार


T20 World Cup, IND vs PAK 2024 : टी20 विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 119 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी।

लाइव अपडेट

01:08 AM, 10-JUN-2024

भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हार्दिक ने दो विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप और अक्षर को एक-एक विकेट मिला।

01:02 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 18 रन चाहिए

पाकिस्तान को छह गेंद में 18 रन की जरूरत है। 19वें ओवर के आखिरी गेंद पर बुमराह ने इफ्तिखार को अर्शदीप के हाथों कैच आउट कराया। अर्शदीप आखिरी ओवर में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पहली ही गेंद पर इमाद वसीम को पंत के हाथों कैच आउट कराया।

12:56 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: दो ओवर का खेल बाकी

पाकिस्तान को दो ओवर में 21 रन की जरूरत है। फिलहाल इमाद वसीम और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं। 19वें ओवर में बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान का स्कोर 18 ओवर के बाद पांच विकेट पर 100 रन है।

12:46 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पांचवां झटका

पाकिस्तान को 88 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। 17वें ओवर में हार्दिक ने शादाब खान को पंत के हाथों कैच कराया। फिलहाल इफ्तिखार अहमद और इमाद वसीम क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर पांच विकेट पर 90 रन है। उन्हें 18 गेंद में 30 रन की जरूरत है।

12:43 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को 24 गेंद में 35 रन की जरूरत

पाकिस्तान को आखिरी चार ओवर में 35 रन की जरूरत है। फिलहाल इमाद वसीम और शादाब खान क्रीज पर हैं। मैच रोमांचक स्थिति में है। डेथ ओवर में भारत के तेज गेंदबाज गेंदबाजी करते दिखेंगे।

12:34 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को चौथा झटका

पाकिस्तान को 80 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने रिजवान को क्लीन बोल्ड किया। वह 44 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल शादाब खान और इमाद वसीम क्रीज पर हैं। 

12:24 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को 73 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हार्दिक पांड्या ने फखर जमां को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वह 13 रन बना सके। बाबर और उस्मान भी पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल इमाद वसीम और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 73 रन है। उन्हें 42 गेंद में 47 रन की जरूरत है।

12:16 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को दूसरा झटका

पाकिस्तान को 11वें ओवर में 57 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने उस्मान खान को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 13 रन बना सके। फिलहाल फखर जमां और रिजवान क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 66 रन है।

12:09 AM, 10-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान 57/1

10 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 57 रन बना लिए हैं। फिलहाल रिजवान 27 और उस्मान 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को अब 60 गेंद में 63 रन की जरूरत है। इससे पहले बाबर आजम 13 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, शिवम दुबे ने रिजवान का आसान कैच छोड़ दिया था।

11:54 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पावरप्ले खत्म

पावरप्ले खत्म हो चुका है। छह ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट गंवाकर 35 रन बना लिए हैं। फिलहाल उस्मान खान और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं। इससे पहले बुमराह ने बाबर को पवेलियन भेजा था। वह 13 रन बना सके थे।

11:47 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को पहला झटका

पाकिस्तान को 26 के स्कोर पर पहला झटका। पांचवें ओवर में बुमराह ने बाबर आजम को स्लिप में सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। बाबर 13 रन बना सके। फिलहाल उस्मान खान और रिजवान क्रीज पर हैं। शिवम दुबे ने रिजवान का आसान कैच छोड़ा था। तब रिजवान सात रन बनाकर क्रीज पर थे।

11:38 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: दुबे ने आसान कैच छोड़ा

पाकिस्तान ने तीन ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं। तीसरे ओवर में शिवम दुबे ने बुमराह की गेंद पर रिजवान का आसान कैच छोड़ दिया। तब रिजवान ने सात रन बनाए थे। इसके बाद अगले ओवर में सिराज से बाबर का मुश्किल कैच छूट गया।

11:28 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू

पाकिस्तान की पारी की शुरुआत हो चुकी है। पहले ओवर में नौ रन बने। अर्शदीप सिंह ने भारत की ओर से पहला ओवर डाला। पाकिस्तान की ओर से कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ओपनिंग करने आए हैं।

11:10 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: भारतीय टीम 119 रन पर सिमटी

भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। शीर्ष क्रम, मध्य क्रम सबकुछ फेल रहा। आखिरी ओवर में पुछल्ले बल्लेबाजों के कुछ रन की बदौलत भारत 119 रन तक पहुंचने में कामयाब रहा।

रोहित शर्मा 13 रन, विराट कोहली चार रन, अक्षर पटेल 20 रन, सूर्यकुमार यादव सात रन, शिवम दुबे तीन रन, हार्दिक पांड्या सात रन बनाकर आउट हुए। रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खाता नहीं खोल सके। वहीं, अर्शदीप सिंह नौ रन बनाकर रन आउट हुए। सिराज सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। उन्होंने 31 गेंद की अपनी पारी में छह चौके लगाए। पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद आमिर ने दो विकेट लिए। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला।

11:01 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: भारत के नौ विकेट गिरे

भारत को 18वें ओवर में हारिस रऊफ ने लगातार दो गेंदों पर दो झटके दिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक पांड्या को इफ्तिखार अहमद के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह को इमाद वसीम के हाथों कैच कराया। हार्दिक सात रन बना सके। वहीं, बुमराह खाता भी नहीं खोल सके। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर नौ विकेट पर 113 रन है। फिलहाल सिराज और अर्शदीप क्रीज पर हैं।

10:56 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: भारत 100 रन के पार

17 ओवर के बाद भारत ने सात विकेट गंवाकर 106 रन बना लिए हैं। फिलहाल अर्शदीप सिंह नौ रन और हार्दिक पांड्या एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही है। 

10:44 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: भारत के सात विकेट गिरे

भारत ने 15वें ओवर में 96 के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए हैं। मोहम्मद आमिर ने इस ओवर में लगातार दो गेंदों पर ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा को पवेलियन भेजा। पंत ने 31 गेंद में छह चौके की मदद से 42 रन बनाए। वहीं, जडेजा खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह क्रीज पर हैं।

10:36 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी

14वें ओवर में 95 के स्कोर पर भारत को पांचवां झटका लगा। सूर्यकुमार यादव के बाद शिवम दुबे भी पवेलियन लौट गए। सूर्या सात रन और शिवम दुबे नौ गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। शिवम का कैच नसीम शाह ने अपनी ही गेंद पर लपका। फिलहाल हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 96 रन है।

10:28 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को 12वें ओवर में 89 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। टी20 के नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव मात्र सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हारिस रऊफ ने मोहम्मद आमिर के हाथों कैच कराया। सूर्या ने पंत के साथ 31 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल शिवम दुबे और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 90 रन है।

10:19 PM, 09-JUN-2024

IND vs PAK Live Score: 10 ओवर का खेल समाप्त

10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव पांच रन और ऋषभ पंत 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 20+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इससे पहले पंत ने अक्षर के साथ मिलकर 39 रन की साझेदारी निभाई थी। भारत को अगर बड़ा स्कोर बनाना है तो पंत को बड़ी पारी खेलनी होगी। इससे पहले विराट कोहली चार रन, रोहित शर्मा 13 रन और अक्षर पटेल 20 रन बनाकर आउट हुए थे। नसीम ने विराट-अक्षर को पवेलियन भेजा था। वहीं, शाहीन ने रोहित को आउट किया था।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।