कोमल यादव क्राइम रिपोर्टर जौनपुर


बेकिंग न्यूज 
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं 
 बताते चलें कि बुधवार को नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस पौधारोपण का उद्देश्य अत्यधिक गर्मी एवं नौतपा से बचने और ब्राह्मंड को सुरक्षित रखने के लिए नगर वासियों को संदेश है।
नगर पंचायत कार्यालय मड़ियाहूं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून की सुबह नगर अध्यक्ष रुकसाना के नेतृत्व में नगर के समस्त सभासदों के साथ मछलीशहर बेलवा रोड पर पौधारोपण किया गया।
ईदगाह रोड से लेकर बेलवा रोड पर नगर अध्यक्ष रुकसाना ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इसके बाद कर्मचारी एवं सभासदगणों ने एक-एक कर लगभग 20 पौधों का पौधारोपण किया।
आपको बता दे कि इस वर्ष नौतपा के चलते अत्यधिक गर्मी होने के कारण नगर पंचायत ने संकल्प लिया था कि इस वर्ष हर वर्ष की तरह विश्व पर्यावरण दिवस नगर के लोगों के लिए पौधारोपण कराया जाएगा जिससे नगर हरित क्रांति की तरफ अपना कदम बढ़ाता रहे जिसके तहत बुधवार को नगर में ही पौधारोपण कराया गया। उसके बाद पौधा सुरक्षित रहे इसके लिए जाली भी लगवाया।
नगर अध्यक्ष रुकसाना ने कहा कि पौधारोपण से कुछ वर्षों बाद अत्यधिक गर्मी से निजात मिलेगा ही नगर में आने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित रहेगा।
इस मौके पर नगर पंचायत कर्मचारी श्याम नारायण मिश्र, अमरनाथ विश्वकर्मा, आरिफ खान, कमाल अख्तर फारूकी, सभासद इजहार अहमद गुड्डू समेत नगर के समस्त सभासद मौजूद रहे।

कोमल यादव क्राइम रिपोर्टर जौनपुर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।