रायबरेली ब्रजेश त्रिपाठी 


3 अक्टूबर। प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने महानंदपुर में वन स्टाफ सेंटर का उद्घाटन किया।  इस केंद्र के बन जाने से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर विधिक,आश्रय,भोजन,चिकित्सा,परामर्श तथा पुलिस सुविधा उपलब्ध होगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उसी के मद्देनजर वन स्टाफ सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि बहुत सी महिलाओं को सामाजिक और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ता है। इन वन स्टॉप सेंट्रो पर उन्हें न केवल सुरक्षा प्राप्त होगी बल्कि कानूनी सहायता भी प्राप्त हो सकेगी। महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर सरकार बहुत ही गंभीर है। प्रदेश सरकार चाहती है कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में कमी आए और उन्हें त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर जिला अधिकारी हर्षिता माथुर मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के अतिरिक्त वन स्टाफ सेंटर के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।