जिलाधिकारी की पहल पर जिला जेल के बंदियों को आत्मनिर्भरता का पढ़ाया जा रहा हैं पाठ


जिलाधिकारी की पहल पर जिला जेल के बंदियों को आत्मनिर्भरता का पढ़ाया जा रहा हैं पाठ

 बंदियों के कौशल का किया जा रहा विकास,उनकी  दिशा और दशा में आएगा परिवर्तन

इस बार की दीपावली में जेल की जगमग झालरों से चमकेगा जनपद
=========≠==============
जिलाधिकारी की पहल एवं प्रदेश सरकार की मंशानुसार जिला जेल के बंदियों को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया जा रहा हैं l जनपद कन्नौज जेल के बंदियों को कौशल विकसित करने के लिए जनपद के जिलाधिकारी ने एक पहल चलाई हैं l इस पहल के तहत जिला जेल के बंदियों में कौशल विकसित करने के लिए कौशल विकास मिशन के तहत झालर वाली लाईट एवं एलईडी बल्ब बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं l बंदियों द्वारा भी झालर वाली लाईट एवं एलईडी बल्ब बनाने के प्रशिक्षण में काफ़ी रूचि ली जा रही हैं l अब यह बन्दी जेल से रिहाई के बाद रोजगार की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे और उनके आचरण में परिवर्तन आएगा l बंदियों का भी कथन हैं कि जेल से निकलने के पश्चात उक्त कार्य को अपने रोजगार के रूप में अपनाएंगे l बंदियों द्वारा तैयार की जा रही झालर वाली लाईट एवं एलईडी बल्ब की क्वालिटी तो अच्छी होंगी ही साथ ही सस्ते दामों में होंगी l इस बात का प्रमाण यह हैं कि प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदियों द्वारा 200 जगमग झालर तैयार की गयी थीं,जो मार्केट में 100 रूपये प्रति झालर बिक्री हुई हैं l आगामी पर्व के दृष्टिगत बंदियों द्वारा बड़ी संख्या में झालर तैयार की जा रही हैं l कयास लगाए जा रहें हैं कि आगामी पर्व इस दीपावली में जगमग झालर वाली लाइट की अच्छी मार्केट मिलेगी l लोग बंदियों द्वारा निर्माण की गयी जगमग झालर वाली लाईट को अच्छी मार्केट देंगें l

जिलाधिकारी का कहना हैं कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से कैदियों के कौशल में विकास होगा और वह जेल से छूटने के बाद आत्मसम्मान की जिंदगी जी सकेंगे और क्राइम की दुनियां से दूर रहेंगे l बताया कि झालर वाली लाईट एवं एलईडी बल्ब के अतरिक्त दर्जी एवं डोमेस्टिक डाटा इंट्री आपरेटर का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं l कुल 60 बंदियों को कौशल से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं l बंदियों को  स्वावलम्बी बनाने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास किये जाते रहेंगे l
=============================
जिला सूचना कार्यालय जनपद कन्नौज द्वारा प्रसारित l

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।