चुनाव से पहले लालू यादव जा सकते हैं जेल! जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
चुनाव से पहले लालू यादव जा सकते हैं जेल! जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल
भोपाल ,मध्यप्रदेश । निजी कॉलेज का सीनियर छात्र अपनी जूनियर छात्रा के साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। प्रेमजाल में फंसाकर आरोपी ने शादी का झांसा दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसी दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल ( Blackmail ) करने लगा। पिछले दिनों विवाद व मारपीट की नौबत आने के बाद पीडि़ता ने अयोध्या नगर थाने पहुंचकर कथित प्रेमी के खिलाफ बलात्कार, मारपीट व ब्लैकमेल की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करा दिया।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से जिला बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवती यहां अयोध्या नगर इलाके में रहती थी और दो साल पहले एक निजी कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थीं। कॉलेज में सीनियर छात्र शेख सोनी भी बैतूल (Betul) का रहने वाला था। एक ही जिले का होने की वजह से दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती जल्द ही प्रेम-प्रसंग में बदल गई। इसी दौरान अगस्त 2021 में आरोपी शेख सोनी ने युवती के साथ उसके ही घर में जाकर जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किए। विरोध करने पर उसने जल्द ही शादी करने का प्रलोभन दिया था।
इसके बाद वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस बीच आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब भी युवती विरोध करती, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मनमानी करता रहा। पिछले दिनों युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी साफ मुकर गया। उसने पीडि़त छात्रा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
चुनाव से पहले लालू यादव जा सकते हैं जेल! जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
2024 लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर हार दर्ज की थी अब लोकसभा 2024 में भाजपा इन सभी सीटों पर जीत की प्लानिंग कर रही है
बोधराज सीकरी की हनुमान चालीसा पाठ की मुहिम का आंकड़ा हुआ 277000 पार
Leave a Comment: