जन्मदिन पर दें एक पौधा धरती को उपहार में - ई रवि तिवारी 


जन्मदिन पर दें एक पौधा धरती को उपहार में - ई रवि तिवारी 

 प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी व मिठाईयां बाँट मनाया अपना जन्मदिन बच्चों को शिक्षित करने का लिया संकल्प 

अयोध्या।।पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर विवेकानंद सेवा मंच ने पहल की थी कि ग्रुप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण किया जाएगा। यह पहल अब रंग लाने लगी है।
ग्रुप के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधरोपण कर उसको संरक्षित करने का संकल्प लिया जाता है। गु्रप की इस पहल पर संरक्षक ई रवि तिवारी  के जन्मदिन के मौके पर शिव मंदिर,प्राथमिक विद्यालय,हनुमान मंदिर परिसर में    बरगद अमरूद गुलहर आंवला के पौधे का रोपण किया गया।
 रवि तिवारी ने पौधरोपण के बाद अपील भी की कि पर्यावरण सुधारने की दिशा में पौधारोपण जरूरी है। कोरोनाकाल में हमें आक्सीजन का महत्व पता चला है और पेड़ पौधों से ही हमें आक्सीजन मिलती है इसलिए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे संरक्षित करने का भी संकल्प लें।
हम प्रकृति से बहुत कुछ लेते हैं तो हमारा भी नैतिक दायित्व बनता है कि प्रकृति को हम कुछ दें। इस मौके पर विवेकानंद सेवा मंच के सदस्यों ने पौधारोपण करने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया और ई रवि तिवारी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। संबोधित करते हुए ई रवि तिवारी कहा अपनी खुशी को बच्चो और जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर बांटने से जो आत्मीय संतुष्टी का सुखद आभास होता है, वह कहीं नहीं मिल पाता है। हम अपने परिवार के साथ हर पल खुशियां दोगुनी करते हैं, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यदि हम अपनी खुशियों के इन पलों को अपने आसपास जरूरतमंद, असहाय और गरीबों के बीच मिलकर बांटने का काम करते तो समाज से भेदभाव और ऊंच नीच की मानव विरोधी कुरीति को मिटाया जा सकता है  बच्चों के लिए स्लेट,चाक पेन,कॉपी,किताबें व मिठाईयां, नमकीन और अन्य खानपान की वस्तुएं लेकर पहुंचे तो बच्चो के साथ बचपन भी खुशी के कुछ पलों की दस्तक अपनी चैखट पर देखकर मुस्कुरा पड़ा। 
पार्षद शिवनगर शिवकुमार ने कहा  कि प्रकृति को ईश्वर का दूसरा रूप कहा जाता है। पेड़ों पर प्रकृति निर्भर रहती है। पौधारोपण करना प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन है।  पेड़ों की कमी से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है।
जिला महामंत्री भाजपा  राधेश्याम त्यागी ने कहा हम जन्मदिन पर अपने बच्चों पर काफी पैसे खर्च कर देते हैं लेकिन यदि हमारे इस कार्य से गरीब बच्चों को कुछ लाभ मिल पाए तो इससे अधिक खुशी की बात नहीं हो सकती। ये बच्चे के लिए उपहार भी होगा। हमारी छोटी-छोटी कोशिशें समाज में जागरुकता लाएंगी। उन्होंने कहा इन छोटे प्रयासों से जो खुशी मिलती है, उसकी कल्पना भी नही की जा सकती।
इस अवसर पर सह संयोजक पुष्कर दत्त तिवारी, चंद्रशेखर ,सौरभ मिश्रा,शाश्वत तिवारी,रोहित, प्रधानाध्यापक पूनम श्रीवास्तव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।