आज उद्यान विभाग आगरा तथा मथुरा  के चतुर्थ श्रेणी एवं दैनिक वेतन भोगी  कर्मचारियों की संयुक्त बैठक मोतीलाल नेहरू पार्क पर जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य


आज उद्यान विभाग आगरा तथा मथुरा  के चतुर्थ श्रेणी एवं दैनिक वेतन भोगी  कर्मचारियों की संयुक्त बैठक मोतीलाल नेहरू पार्क पर जिलाध्यक्ष रामनरायन यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई
संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य

जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने उपनिदेशक आगरा मण्डल आगरा श्री नीरज कुमार कौशल खिलाफ हल्ला बोला।

कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक सोमबीर यादव व सह सरक्षक मुकेश पाठक ने कहा है। कि  कहा है कि उद्यान के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 14 महीनें से वेतन नहीं मिला है।
कई बार कर्मचारी संघ ने उपनिदेशक नीरज कुमार कौशल मौखिक रूप से तथा  लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया है लेकिन उपनिदेशक हीलाहवाली के कारण कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है।

उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने बताया है कि अधिकारियों के द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से अपने घरेलू काम कराये जाते है।जबकि शासनादेश में ऐसी कोई गाइडलाइन नहीं है।
कर्मचारियों को अधिकारी अपने चहेतों के यहाँ बेगार कराने के लिए भेजते हैं।
जब कोई भी कर्मचारी विरोध करता है। तो उसे प्रताड़ित किया जाता हैं।

कर्मचारियों ने कहा है कि विनियमित करण उद्यान कर्मियों के खिलाफ विभागीय अधिकारियों के माध्यम से बाहरी व्यक्तियों से जन सूचना अधिकार के तहत सूचना मंगवाने का कार्य अधिकारियों के द्वारा किया जाता हैं।
जब कोई कर्मचारी सूचना देने में असमर्थता जताता है ।तो उससे मोटी रकम वसूल की जाती हैं।
अधिकारियों की अधिकारी से आपसी तालमेल नहीं बनने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मोहरा बनाया जाता हैं।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने उपनिदेशक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उपनिदेशक ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो कर्मचारी संघ उग्र आंदोलन करेगें।जिसकी जिम्मेदारी उपनिदेशक नीरज कुमार कौशल की होंगी।

आज की कर्मचारियों की बैठक में मुख्य रूप से  मिठ्ठन लाल ,लक्ष्मी देवी, बच्चू सिंह वर्मा,  चौधरी विशन सिंह,  डाल चन्द पटेल, कृष्णा यादव डोरीलाल, निरंजन सिंह रामसेवक, आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।